सोने की चमक फीकी पड़ी: 9 दिसंबर को दिल्ली से चेन्नई तक दाम घटे

Updated on 2025-12-09T11:47:32+05:30

सोने की चमक फीकी पड़ी: 9 दिसंबर को दिल्ली से चेन्नई तक दाम घटे

सोने की चमक फीकी पड़ी: 9 दिसंबर को दिल्ली से चेन्नई तक दाम घटे

Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 9 दिसंबर को सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,30,045 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन सोना 1,29,605 रुपये पर बंद हुआ था।

सुबह 10:45 बजे तक यह कॉन्ट्रैक्ट 1,29,962 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की बंद कीमत से करीब 360 रुपये सस्ता है। शुरुआती कारोबार में सोना 1,30,158 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंचा।

आपके शहर में सोने के दाम (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: 1,30,240 रुपये

22 कैरेट: 1,19,400 रुपये

18 कैरेट: 97,720 रुपये

मुंबई

24 कैरेट: 1,30,910 रुपये

22 कैरेट: 1,19,250 रुपये

18 कैरेट: 97,570 रुपये

चेन्नई

24 कैरेट: 1,30,910 रुपये

22 कैरेट: 1,20,000 रुपये

18 कैरेट: 1,00,000 रुपये

कोलकाता

24 कैरेट: 1,30,090 रुपये

22 कैरेट: 1,19,250 रुपये

18 कैरेट: 97,570 रुपये

अहमदाबाद

24 कैरेट: 1,30,140 रुपये

22 कैरेट: 1,19,300 रुपये

18 कैरेट: 97,620 रुपये

लखनऊ

24 कैरेट: 1,30,240 रुपये

22 कैरेट: 1,19,400 रुपये

18 कैरेट: 97,720 रुपये

पटना

24 कैरेट: 1,30,140 रुपये

22 कैरेट: 1,19,300 रुपये

18 कैरेट: 97,620 रुपये

हैदराबाद

24 कैरेट: 1,30,090 रुपये

22 कैरेट: 1,19,250 रुपये

18 कैरेट: 97,570 रुपये

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों?

सोने के रेट पर दुनिया की बड़ी घटनाओं, युद्ध जैसी स्थितियों, डॉलर-रुपये में बदलाव और टैक्स नीतियों का सीधा असर पड़ता है। इसके बावजूद, सोना भारत में हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है।

निवेशकों का मानना है कि सोना बाजार के जोखिमों से बचाने वाली धातु है। वहीं, भारतीय परिवारों के लिए यह परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है। शादी और शुभ अवसरों पर सोना खरीदने की परंपरा आज भी जारी है।