सोने का दाम 1 लाख से नीचे आया, चांदी भी सस्ती हुई, जानें आज का रेट
Updated on 2025-07-28T10:53:18+05:30
सोने का दाम 1 लाख से नीचे आया, चांदी भी सस्ती हुई, जानें आज का रेट
Gold Price Today: अमेरिका की कई देशों के साथ हो रही ट्रेड डील का असर अब सोना और चांदी की कीमतों पर दिख रहा है। बीते कुछ दिनों से दोनों की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
28 जुलाई 2025 को सोने में गिरावट
आज 24 कैरेट सोना 500 रुपये सस्ता होकर 99,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। शनिवार को इसकी कीमत 1,00,470 रुपये थी।
चांदी भी 2,000 रुपये सस्ती होकर आज 1,15,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि शनिवार को यह 1,17,900 रुपये प्रति किलो थी।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:
दिल्ली:
- 24 कैरेट – ₹99,970
- 22 कैरेट – ₹91,740
- 18 कैरेट – ₹75,060
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु:
- 24 कैरेट – ₹99,920
- 22 कैरेट – ₹91,590
- 18 कैरेट – ₹74,940
चंडीगढ़, आगरा, अहमदाबाद, भोपाल:
- 24 कैरेट – ₹99,970
- 22 कैरेट (चंडीगढ़ और आगरा) – ₹91,740
- 18 कैरेट (चंडीगढ़ और आगरा) – ₹75,060