Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में तेज तेजी जारी, जानें 21 जनवरी का ताजा रेट

Updated on 2026-01-21T11:25:28+05:30

Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में तेज तेजी जारी, जानें 21 जनवरी का ताजा रेट

Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में तेज तेजी जारी, जानें 21 जनवरी का ताजा रेट

Gold Price Today: बुधवार, 21 जनवरी को घरेलू फ्यूचर बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,51,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,50,565 रुपये पर बंद हुआ था.

सुबह करीब 9:45 बजे तक एमसीएक्स पर गोल्ड 1,55,886 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 5,320 रुपये ज्यादा है. शुरुआती कारोबार में सोना 1,55,946 रुपये के उच्च स्तर तक भी पहुंच गया.

चांदी में भी तेजी देखी गई. एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर 3,25,903 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से करीब 2,200 रुपये ज्यादा है. शुरुआती कारोबार में चांदी 3,26,487 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गई थी.

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम):

दिल्ली

24 कैरेट – 1,54,950 रुपये

22 कैरेट – 1,42,050 रुपये

18 कैरेट – 1,16,260 रुपये

मुंबई

24 कैरेट – 1,54,800 रुपये

22 कैरेट – 1,41,900 रुपये

18 कैरेट – 1,16,110 रुपये

चेन्नई

24 कैरेट – 1,55,460 रुपये

22 कैरेट – 1,42,500 रुपये

18 कैरेट – 1,18,900 रुपये

कोलकाता

24 कैरेट – 1,54,800 रुपये

22 कैरेट – 1,41,900 रुपये

18 कैरेट – 1,16,110 रुपये

अहमदाबाद

24 कैरेट – 1,54,850 रुपये

22 कैरेट – 1,41,950 रुपये

18 कैरेट – 1,16,160 रुपये

लखनऊ

24 कैरेट – 1,54,950 रुपये

22 कैरेट – 1,42,050 रुपये

18 कैरेट – 1,16,260 रुपये

पटना

24 कैरेट – 1,54,850 रुपये

22 कैरेट – 1,41,950 रुपये

18 कैरेट – 1,16,160 रुपये

हैदराबाद

24 कैरेट – 1,54,800 रुपये

22 कैरेट – 1,41,900 रुपये

18 कैरेट – 1,16,110 रुपये

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा भाव जरूर जांच लें, ताकि सही कीमत पर खरीदारी कर सकें.

यह भी पढ़ें: 

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स फिसला, निफ्टी लाल निशान में