Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोना महंगा, कीमतों में हुआ उछाल

Updated on 2025-10-17T11:32:36+05:30

Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोना महंगा, कीमतों में हुआ उछाल

Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोना महंगा, कीमतों में हुआ उछाल

Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में शुक्रवार को तेज़ी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,31,026 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। गुरुवार को सोना 1,29,852 रुपए पर बंद हुआ था।

17 अक्टूबर सुबह 10 बजे, MCX पर सोना 1,31,840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की बंद कीमत से करीब 1900 रुपए अधिक है। शुरुआत में सोना 1,32,294 रुपए तक पहुंचा। घरेलू मांग बढ़ने से कीमतें ऊपर गई हैं।

आपके शहर में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):

  • दिल्ली: 24 कैरेट - 1,32,920, 22 कैरेट - 1,21,850, 18 कैरेट - 97,220
  • मुंबई: 24 कैरेट - 1,32,770, 22 कैरेट - 1,21,700, 18 कैरेट - 99,580
  • चेन्नई: 24 कैरेट - 1,33,090, 22 कैरेट - 1,22,000, 18 कैरेट - 1,01,000
  • कोलकाता: 24 कैरेट - 1,32,770, 22 कैरेट - 1,21,700, 18 कैरेट - 99,580
  • अहमदाबाद: 24 कैरेट - 1,32,820, 22 कैरेट - 1,21,750, 18 कैरेट - 99,630
  • लखनऊ: 24 कैरेट - 1,32,920, 22 कैरेट - 1,21,850, 18 कैरेट - 99,730

त्योहारी सीजन चल रहा है और धनतेरस-दीवाली नजदीक हैं। सोने की बढ़ती कीमतों ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। भारत में धनतेरस और दीवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, इस साल कीमतें ज्यादा होने के कारण लोग सोना कम खरीद सकते हैं।

सोना भारत में सदियों से सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखता है। लोग इसे शुभ मानते हैं और निवेशक इसे सुरक्षित निवेश के रूप में देखते हैं। सोना हमेशा अच्छा रिटर्न देने वाला माना जाता है, इसलिए इसे बहुमूल्य धातु कहा जाता है।