Gold Price Today: सोने का भाव लगातार गिरा, जानें आज शहर का रेट

Updated on 2025-09-26T11:26:04+05:30

Gold Price Today: सोने का भाव लगातार गिरा, जानें आज शहर का रेट

Gold Price Today: सोने का भाव लगातार गिरा, जानें आज शहर का रेट

Gold Price Today: पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी और ऑल-टाइम हाई भी छू गया था, लेकिन शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,14,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,05,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव 1,43,000 रुपये प्रति किलो है।

एमसीएक्स पर सोने में हल्की बढ़त देखी गई है, 0.06% बढ़कर 1,13,943 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी 0.08% बढ़कर 1,36,950 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

शहरवार ताजा भाव:

* दिल्ली: 24 कैरेट सोना 1,15,030 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,05,450 रुपये प्रति 10 ग्राम

* मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू, कोलकाता: 24 कैरेट सोना 1,14,800 रुपये, 22 कैरेट 1,05,300 रुपये

* अहमदाबाद, पुणे: 24 कैरेट सोना 1,14,430 रुपये, 22 कैरेट 1,05,350 रुपये प्रति 10 ग्राम