शादी सीजन से पहले सोने के दाम में उतार-चढ़ाव जारी

Updated on 2025-10-29T12:28:29+05:30

शादी सीजन से पहले सोने के दाम में उतार-चढ़ाव जारी

शादी सीजन से पहले सोने के दाम में उतार-चढ़ाव जारी

Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में बुधवार को भी सोने की कीमतें गिरावट के साथ खुलीं। MCX पर 5 दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 29 अक्टूबर को 1,19,647 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और पिछले सत्र में 1,19,646 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह 10:35 बजे तक यह 1,19,416 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो लगभग 230 रुपये की गिरावट दिखाता है। शुरुआती कारोबार में सोना 1,20,104 रुपये के ऊंचे स्तर तक पहुंचा था।

वहीं चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई। 5 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 29 अक्टूबर को 1,44,761 रुपये प्रति किलो पर खुली और लिखे जाने तक 1,44,729 रुपये पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले बंद के मुकाबले करीब 387 रुपये की बढ़त दिखाता है।

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम):

दिल्ली

24 कैरेट: 1,21,730 रुपये

22 कैरेट: 1,11,600 रुपये

18 कैरेट: 91,340 रुपये

मुंबई

24 कैरेट: 1,21,580 रुपये

22 कैरेट: 1,11,450 रुपये

18 कैरेट: 91,190 रुपये

चेन्नई

24 कैरेट: 1,22,290 रुपये

22 कैरेट: 1,12,100 रुपये

18 कैरेट: 93,500 रुपये

कोलकाता

24 कैरेट: 1,24,480 रुपये

22 कैरेट: 1,14,100 रुपये

18 कैरेट: 93,360 रुपये

अहमदाबाद

24 कैरेट: 1,21,630 रुपये

22 कैरेट: 1,11,500 रुपये

18 कैरेट: 91,240 रुपये

लखनऊ

24 कैरेट: 1,21,730 रुपये

22 कैरेट: 1,11,600 रुपये

18 कैरेट: 91,340 रुपये