सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें आज का रेट

Updated on 2025-10-07T12:26:09+05:30

सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें आज का रेट

सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें आज का रेट

Gold Price Today: मंगलवार, 7 अक्टूबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच एमसीएक्स पर सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। सोना 1,20,879 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत 1,47,666 रुपए (प्रति किलोग्राम) तक पहुंच गई, जिसमें 0.10% की बढ़ोतरी देखी गई।

अमेरिका में आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण निवेशक सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं, जिससे कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। भारतीय बाजार में भी मंगलवार को सोने की कीमतों में लगभग 1,000 रुपए का इजाफा देखा गया।

आपके शहर में सोने के दाम:

दिल्ली: 24 कैरेट - 1,22,070, 22 कैरेट - 1,12,000, 18 कैरेट - 91,670 रुपए

मुंबई: 24 कैरेट - 1,22,020, 22 कैरेट - 1,11,850, 18 कैरेट - 91,520 रुपए

चेन्नई: 24 कैरेट - 1,22,180, 22 कैरेट - 1,12,000, 18 कैरेट - 92,750 रुपए

कोलकाता: 24 कैरेट - 1,22,020, 22 कैरेट - 1,11,850, 18 कैरेट - 91,520 रुपए

चांदी की कीमत में भी तेजी:

दिल्ली में चांदी 1,57,000 रुपए (प्रति किलोग्राम) पर ट्रेड कर रही है, जिसमें पिछले दिन की तुलना में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर में चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। निवेशक इसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं और भारत में सोने-चांदी का सांस्कृतिक महत्व भी इसकी मांग बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Stock Market News: सेंसेक्स चढ़ा 93 अंक, निफ्टी ने पार किया 25 हजार