सोने की कीमतों में उछाल! त्योहारों से पहले बढ़ी चमक
सोने की कीमतों में उछाल! त्योहारों से पहले बढ़ी चमक
Gold Price Today: सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. दीपावली और धनतेरस से पहले ही सोने की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं. गुरुवार, 9 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया. त्योहारों के सीजन में लोग सोना खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार बढ़ती कीमतें जेब पर भारी पड़ सकती हैं.
अमेरिका में टैरिफ विवाद और लंबे समय से चल रहे शटडाउन के कारण वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ा है, जिससे सोने के दामों में उछाल आया है. निवेशक अब सोने को एक सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं, जिसकी वजह से सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें.
मुख्य शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):
दिल्ली:
24 कैरेट - ₹1,24,090
22 कैरेट - ₹1,13,760
18 कैरेट - ₹93,110
मुंबई:
24 कैरेट - ₹1,23,940
22 कैरेट - ₹1,13,610
18 कैरेट - ₹92,960
चेन्नई:
24 कैरेट - ₹1,24,210
22 कैरेट - ₹1,13,860
18 कैरेट - ₹94,260
कोलकाता:
24 कैरेट - ₹1,23,940
22 कैरेट - ₹1,13,610
18 कैरेट - ₹92,960
अहमदाबाद:
24 कैरेट - ₹1,23,990
22 कैरेट - ₹1,13,660
18 कैरेट - ₹93,010
बैंगलोर:
24 कैरेट - ₹1,23,940
22 कैरेट - ₹1,13,610
18 कैरेट - ₹92,960
लखनऊ:
24 कैरेट - ₹1,24,090
22 कैरेट - ₹1,13,760
18 कैरेट - ₹93,110
चांदी की कीमतें भी तेजी पर:
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बुधवार को चांदी के रेट में 3,000 रुपए से ज्यादा का उछाल आया. दिल्ली में गुरुवार को चांदी ₹1,60,100 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में इसका भाव ₹1,70,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है.
वैश्विक बाजार में बढ़ती मांग और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण चांदी के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी ने तोड़ा 25,100 का आंकड़ा