“सोने की तेजी रुकी, फिर भी रिकॉर्ड तोड़ रैली की उम्मीद”
“सोने की तेजी रुकी, फिर भी रिकॉर्ड तोड़ रैली की उम्मीद”
Gold-Silver Price Today: पिछले कुछ हफ्तों में लगातार बढ़ने के बाद अब देश में सोने-चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि गिरावट ज्यादा नहीं है, लेकिन यह उन लोगों के लिए राहत की बात है जो लंबे समय से सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे।
नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दिवाली और शादी-ब्याह का सीजन जल्द ही आने वाला है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस फेस्टिव सीजन में सोने की मांग बढ़ेगी और कीमतें फिर से तेजी से बढ़ सकती हैं। सितंबर और अक्टूबर में आमतौर पर सोने की खरीदारी ज्यादा होती है।
बाजार को 17 सितंबर का इंतजार
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना लगभग 3600 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर स्थिर है। निवेशक 17 सितंबर को होने वाली फेड रिजर्व की बैठक का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें ब्याज दरों में कटौती की संभावना है।
आज का सोने-चांदी का भाव (15 सितंबर 2025)
- 24 कैरेट सोना: 1,11,060 रुपये प्रति 10 ग्राम (110 रुपये की गिरावट)
- 22 कैरेट सोना: 1,01,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (100 रुपये की गिरावट)
- 18 कैरेट सोना: 83,290 रुपये प्रति 10 ग्राम (80 रुपये की गिरावट)
100 ग्राम के हिसाब से:
- 24 कैरेट सोना: 11,10,600 रुपये
- 22 कैरेट सोना: 10,18,000 रुपय
चांदी: 1 किलो 1,33,000 रुपये, 100 ग्राम 13,300 रुपये
MCX पर सोने-चांदी का भाव
- 3 अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना वायदा: 1,09,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (0.13% गिरावट)
- 5 दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी वायदा: 1,28,848 रुपये प्रति किलोग्राम (0.01% बढ़त)
कुछ बड़े शहरों में आज का सोना
- चेन्नई: 24 कैरेट 10 ग्राम – 1,11,060 रुपये, 22 कैरेट 10 ग्राम – 1,01,800 रुपये
- बेंगलुरु और हैदराबाद: 24 कैरेट 10 ग्राम – 1,11,060 रुपये, 22 कैरेट 10 ग्राम – 1,01,800 रुपये
- मुंबई: 24 कैरेट 10 ग्राम – 1,11,060 रुपये, 22 कैरेट 10 ग्राम – 1,01,800 रुपये