नवरात्रि में सोना चमका, जानें आज आपके शहर का रेट
Updated on 2025-09-23T10:51:03+05:30
नवरात्रि में सोना चमका, जानें आज आपके शहर का रेट
Gold Price Today: ट्रंप के H-1B वीजा फैसले और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। निवेशकों को सोना इस समय सबसे सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।
23 सितंबर 2025, मंगलवार (नवरात्रि का दूसरा दिन) को सोना फिर चमका और दाम करीब 100 रुपये बढ़ गए।
आज का रेट:
- 24 कैरेट सोना: ₹1,13,200 प्रति 10 ग्राम
- चांदी: ₹1,38,100 प्रति किलो
- लोग 24 कैरेट सोना निवेश के लिए खरीदते हैं, जबकि 22 और 18 कैरेट सोना आभूषण बनाने में इस्तेमाल होता है।
शहरवार कीमतें:
- दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, जयपुर: 24 कैरेट ₹1,13,230, 22 कैरेट ₹1,03,810 प्रति 10 ग्राम
- मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, बेंगलुरु, पटना, भुवनेश्वर, हैदराबाद: 24 कैरेट ₹1,13,080, 22 कैरेट ₹1,03,660 प्रति 10 ग्राम
- एक दन पहले दिल्ली में सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था, जब यह ₹2,200 उछलकर ₹1,16,200 प्रति 10 ग्राम हो गया था।