Gold Silver Price: दूसरे दिन गिरा सोना-चांदी, चांदी 1300 रुपये लुढ़की आज

Updated on 2026-04-10T11:40:12+05:30

Gold Silver Price: दूसरे दिन गिरा सोना-चांदी, चांदी 1300 रुपये लुढ़की आज

Gold Silver Price: दूसरे दिन गिरा सोना-चांदी, चांदी 1300 रुपये लुढ़की आज

Gold Silver Price Today: शुक्रवार, 10 अप्रैल को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ती नजर आई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली और बाजार में नरमी का माहौल बना रहा।

सोने में गिरावट, शुरुआती कारोबार से ही दबाव

एमसीएक्स पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 650 रुपये तक लुढ़क गया। सोना 1,52,685 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,434 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:55 बजे तक गोल्ड फ्यूचर 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,783 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि शुरुआती कारोबार में यह 1,52,985 रुपये के हाई लेवल तक भी पहुंचा, लेकिन तेजी बरकरार नहीं रह सकी।

चांदी में भी बड़ी गिरावट, 1300 रुपये तक टूटी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर 0.53 प्रतिशत यानी करीब 1,300 रुपये टूट गया। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,42,515 रुपये से की थी और कारोबार के दौरान 2,42,954 रुपये का हाई भी छुआ, लेकिन बाद में कीमतों में गिरावट आ गई।

शहरों में क्या है चांदी का भाव?

देश के प्रमुख शहरों में चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिल रही है।

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी करीब 2,600 रुपये पर बिक रही है।

100 ग्राम चांदी के लिए ग्राहकों को लगभग 26,000 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव थोड़ा ज्यादा, करीब 2,650 रुपये है।

बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव

सोने की कीमतें भी अलग-अलग शहरों में हल्की गिरावट के साथ दर्ज की गईं—

दिल्ली

24 कैरेट: 1,51,620 रुपये

22 कैरेट: 1,38,990 रुपये

18 कैरेट: 1,13,750 रुपये

मुंबई

24 कैरेट: 1,53,000 रुपये

22 कैरेट: 1,40,250 रुपये

18 कैरेट: 1,14,750 रुपये

चेन्नई

24 कैरेट: 1,52,720 रुपये

22 कैरेट: 1,39,990 रुपये

18 कैरेट: 1,16,490 रुपये

कोलकाता

24 कैरेट: 1,53,000 रुपये

22 कैरेट: 1,40,250 रुपये

18 कैरेट: 1,14,750 रुपये

अहमदाबाद

24 कैरेट: 1,53,050 रुपये

22 कैरेट: 1,40,300 रुपये

18 कैरेट: 1,14,800 रुपये

लखनऊ

24 कैरेट: 1,53,150 रुपये

22 कैरेट: 1,40,400 रुपये

18 कैरेट: 1,14,900 रुपये

पटना

24 कैरेट: 1,53,050 रुपये

22 कैरेट: 1,40,300 रुपये

18 कैरेट: 1,14,800 रुपये

हैदराबाद

24 कैरेट: 1,53,000 रुपये

22 कैरेट: 1,40,250 रुपये

18 कैरेट: 1,14,750 रुपये

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन आई गिरावट यह संकेत देती है कि बाजार में फिलहाल दबाव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह समय सतर्क रहने का है, क्योंकि कीमतों में उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रह सकता है।

यह भी पढ़े 

Stock Market 10 April: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स उछला, निफ्टी 23,913 पार