Gold-Silver Price: सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट में 1000 रुपये की बढ़त जाने अपने शहर के रेट

Updated on 2026-03-11T14:45:39+05:30

Gold-Silver Price: सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट में 1000 रुपये की बढ़त जाने अपने शहर के रेट

Gold-Silver Price: सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट में 1000 रुपये की बढ़त जाने अपने शहर के रेट

Gold and Silver Price: भारत में आज सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई है। वहीं पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और ईरान में जारी तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोना-चांदी महंगे हुए हैं।

24 कैरेट सोना

बुधवार 11 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत 93 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 16,331 रुपये प्रति ग्राम हो गई। इस हिसाब से 10 ग्राम सोने का भाव 930 रुपये बढ़कर 1,63,310 रुपये और 100 ग्राम का भाव 9,300 रुपये बढ़कर 16,33,100 रुपये हो गया है।

22 कैरेट सोना

22 कैरेट सोने की कीमत में भी 85 रुपये प्रति ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। इसके बाद इसका भाव 14,970 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया। इसी के साथ 10 ग्राम का भाव 850 रुपये बढ़कर 1,49,700 रुपये और 100 ग्राम का भाव 8,500 रुपये बढ़कर 14,97,000 रुपये हो गया है।

18 कैरेट सोना

18 कैरेट सोने की कीमत 69 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 12,248 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। इसके अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 1,22,480 रुपये और 100 ग्राम सोने की कीमत 12,24,800 रुपये हो गई है।

बड़े शहरों में सोने का भाव

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 16,331 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 15,120 रुपये और 18 कैरेट 12,248 रुपये प्रति ग्राम है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 16,346 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट 14,985 रुपये और 18 कैरेट 12,263 रुपये प्रति ग्राम है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 16,495 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 15,120 रुपये और 18 कैरेट 12,950 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

चांदी की कीमत

चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। चांदी का भाव 290 रुपये प्रति ग्राम और 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद में 10 ग्राम चांदी 2,900 रुपये में बिक रही है, जबकि एक किलो चांदी की कीमत 2,90,000 रुपये है। वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव 3,000 रुपये है।

यह भी पढ़े 

Share Market: सुस्त शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में गिरावट