Gold Silver Price: सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, कीमतें बढ़ीं, जेब पर असर
Gold Silver Price: सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, कीमतें बढ़ीं, जेब पर असर
Gold Silver Price Today Live: घरेलू फ्यूचर मार्केट में बुधवार, 22 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल बढ़ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं में मजबूती नजर आई।
एमसीएक्स पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1450 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा। सोना 1,53,335 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ओपन हुआ, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,51,671 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:55 बजे तक सोना 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 1,53,100 रुपये पर कारोबार कर रहा था और दिन के दौरान 1,53,699 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गया।
चांदी की बात करें तो इसमें भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.57 फीसदी यानी करीब 3,850 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा। चांदी ने 2,48,717 रुपये पर ओपनिंग की और कारोबार के दौरान 2,49,423 रुपये के हाई तक पहुंची।
स्पॉट मार्केट में भी चांदी के दाम स्थिर लेकिन ऊंचे बने हुए हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब 2,650 रुपये है, जबकि 100 ग्राम के लिए ग्राहकों को 26,500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,749 रुपये के आसपास है।
सोने के रेट की बात करें तो देश के बड़े शहरों में कीमतों में तेजी साफ दिखाई दे रही है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना करीब 1,54,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट 1,41,850 रुपये और 18 कैरेट करीब 1,16,060 रुपये पर बिक रहा है। चेन्नई में सोना और महंगा है, जहां 24 कैरेट का भाव 1,55,990 रुपये तक पहुंच गया है।
बाजार में इस तेजी के पीछे वैश्विक संकेतों और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को अहम वजह माना जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, ऐसे में खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर चेक करें।
यह भी पढ़े