Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया तनाव से सोना-चांदी कीमतों में उतार-चढ़ाव

Updated on 2026-03-03T14:41:43+05:30

Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया तनाव से सोना-चांदी कीमतों में उतार-चढ़ाव

Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया तनाव से सोना-चांदी कीमतों में उतार-चढ़ाव

Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर साफ नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है. सोमवार को राजधानी दिल्ली में इन बहुमूल्य धातुओं के दाम में तेज उछाल दर्ज किया गया.

चांदी ने ऊंचे स्तर को छू लिया, जबकि सोना भी रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया. मंगलवार 3 मार्च को देश के प्रमुख शहरों में कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी करीब 2,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रही है, जबकि चेन्नई में इसका भाव थोड़ा अधिक है.

सोने की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1.70 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है. मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं. चेन्नई में दरें थोड़ी अधिक दर्ज की गई हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान-इजरायल तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है. निवेशक जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं. इसी वजह से सोना और चांदी की मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों को लगातार समर्थन मिल रहा है.

यह भी पढ़े 

Crude Oil Price: ईरान-इजरायल तनाव के बीच तीसरे दिन तेल कीमतें बढ़ीं