Gold Silver Price Today: सोने के दाम धड़ाम, चांदी 8000 रुपये गिरी, जानिए रेट

Updated on 2026-02-16T10:41:20+05:30

Gold Silver Price Today: सोने के दाम धड़ाम, चांदी 8000 रुपये गिरी, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: सोने के दाम धड़ाम, चांदी 8000 रुपये गिरी, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: सोमवार, 16 फरवरी को घरेलू फ्यूचर बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। Multi Commodity Exchange (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,54,999 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि सुबह 9:50 बजे तक यह करीब 1,600 रुपये गिरकर 1,54,300 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

वहीं, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 8,492 रुपये टूटकर 2,35,868 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

सर्राफा बाजार में भी सोने के भाव कमजोर रहे। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह 1,56,440 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,530 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

चांदी की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी 2,680 रुपये में बिक रही है, जबकि चेन्नई में इसका भाव 2,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

यह भी पढ़े 

Stock Market 16 February: खराब शुरुआत के बाद बाजार उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में