Gold-Silver Rate: सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली-मुंबई में डेढ़ लाख के पार कीमत

Updated on 2026-05-08T12:47:44+05:30

Gold-Silver Rate: सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली-मुंबई में डेढ़ लाख के पार कीमत

Gold-Silver Rate: सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली-मुंबई में डेढ़ लाख के पार कीमत

Gold Silver Price Today Live: देश में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. 8 मई को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और भारत में शादी सीजन की मजबूत डिमांड के चलते गोल्ड रेट नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और लखनऊ समेत कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार कारोबार कर रहा है. वहीं 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

दिल्ली और मुंबई में क्या है नया रेट?

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,52,680 रुपये दर्ज की गई. चेन्नई में सबसे ज्यादा तेजी दिखी, जहां सोना 1,53,840 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. लखनऊ में भी सोना 1,52,880 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1,40,000 रुपये के पार बनी हुई है, जिससे गहने खरीदना आम लोगों के लिए और महंगा हो गया है.

चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. आज देश में चांदी 275 रुपये प्रति ग्राम और 2,75,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव 2,70,100 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि नोएडा और चेन्नई में कीमतें इससे भी ऊपर बनी हुई हैं.

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्प की तरफ मोड़ दिया है. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से दुनिया भर में गोल्ड की डिमांड अचानक बढ़ी है. इसके अलावा भारत समेत कई देशों के केंद्रीय बैंक लगातार गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

शादी सीजन ने बढ़ाई चिंता

भारत में शादी और त्योहारों के मौसम के चलते ज्वेलरी की मांग लगातार बनी हुई है. यही वजह है कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही. ज्वेलर्स का कहना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले दिनों में सोना और महंगा हो सकता है.

यह भी पढ़े 

Share Market: होर्मुज तनाव से दहला बाजार, गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी