Gold-Silver Rate: सोना हुआ धड़ाम! कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों की बल्ले-बल्ले

Updated on 2026-06-06T11:42:35+05:30

Gold-Silver Rate: सोना हुआ धड़ाम! कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों की बल्ले-बल्ले

Gold-Silver Rate: सोना हुआ धड़ाम! कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों की बल्ले-बल्ले

 

Gold-Silver Price Today on June 6: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है. मजबूत अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और डॉलर की मजबूती के चलते वैश्विक बाजार में मुनाफावसूली बढ़ी, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दिया.

शुक्रवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) और MCX में सोने की कीमतें 1600 से 1850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गईं. वहीं चांदी भी 4000 से 5800 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई. शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण कीमतें फिलहाल इसी निचले स्तर पर बनी हुई हैं.

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि मुंबई और कोलकाता में भी कीमतों में बड़ी नरमी देखने को मिली. चांदी के भाव भी फिसलकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास आ गए हैं.

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका में उम्मीद से बेहतर रोजगार आंकड़े आने के बाद ब्याज दरों में कटौती की संभावना कमजोर हुई है. इसके चलते निवेशकों ने सोने-चांदी में मुनाफावसूली शुरू कर दी. वहीं, मध्य पूर्व में तनाव कम होने और संघर्ष विराम की खबरों ने भी सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग को प्रभावित किया है.

बाजार जानकारों का मानना है कि मौजूदा गिरावट ज्वेलरी खरीदने और निवेश करने वालों के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकती है.

यह भी पढ़े 

Stock Market Today: RBI फैसले से पहले सेंसेक्स 74 हजार पार, निफ्टी मजबूत