दिवाली से पहले खुशखबरी! EPFO मीटिंग में फैसला, कब से एटीएम से निकाल पाएंगे PF?
दिवाली से पहले खुशखबरी! EPFO मीटिंग में फैसला, कब से एटीएम से निकाल पाएंगे PF?
PF Withdrawal from ATM: EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी जल्द आ सकती है। केंद्र सरकार दिवाली से पहले एटीएम से PF का पैसा निकालने की सुविधा शुरू कर सकती है, जिस पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में 10-11 अक्टूबर को बैठक होगी, जिसमें इस पर फैसला हो सकता है। हालांकि, एजेंडा अभी तय नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार लगभग 8 करोड़ EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए कुछ नई सुविधाएं लाने की तैयारी कर रही है। इसमें PF को ATM या UPI से निकालने का विकल्प शामिल हो सकता है। इसके साथ ही ट्रेड यूनियनों की मांग पर न्यूनतम पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500-2,500 रुपये के बीच करने का प्रस्ताव भी चर्चा में रहेगा।
EPFO 3.0 लॉन्च होने के बाद PF सर्विस पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी। सब्सक्राइबर्स ATM कार्ड और Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे ऐप्स से भी PF निकाल सकेंगे। साथ ही बैलेंस चेक और क्लेम जैसी सुविधाएं घर बैठे मिलेंगी।