गूगल का बड़ा कदम! प्ले स्टोर से हटाए 77 खतरनाक ऐप्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated on 2025-09-01T11:17:01+05:30

गूगल का बड़ा कदम! प्ले स्टोर से हटाए 77 खतरनाक ऐप्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

गूगल का बड़ा कदम! प्ले स्टोर से हटाए 77 खतरनाक ऐप्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Google Play Store: गूगल ने हाल ही में प्ले स्टोर से 77 खतरनाक ऐप्स हटा दिए हैं। लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि पिछले एक साल में गूगल ने करीब 40 लाख ऐप्स डिलीट किए, यानी हर दिन लगभग 11,000 ऐप्स हटाए गए। इनमें से आधे से ज्यादा ऐप्स डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी नियम तोड़ने के कारण हटाए गए।

डेवलपर्स पर सख्ती

गूगल ने ऐप नियम और सख्त कर दिए हैं। 2024 की शुरुआत तक करीब आधे ऐप्स गायब हो गए और 1.55 लाख से ज्यादा डेवलपर अकाउंट्स भी ब्लॉक कर दिए गए। अब सिर्फ वही डेवलपर्स ऐप डाल पाएंगे जिनकी पहचान वेरीफाई होगी।

अगर ऐप हटे तो क्या होगा?

प्ले स्टोर से हटने का मतलब यह नहीं कि ऐप आपके फोन से भी हट जाएगा। आप उसे चला तो सकते हैं लेकिन अपडेट नहीं मिलेगा। अगर ऐप खतरनाक है तो गूगल का Play Protect उसे हटाने की सलाह देगा। सुरक्षित रहने के लिए पुराने और संदिग्ध ऐप्स को खुद हटाना ही बेहतर है।

यूजर्स को चेतावनी

Surfshark का कहना है कि ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी परमिशन, रिव्यू और डेवलपर की विश्वसनीयता जरूर चेक करें। इसे डिजिटल सफाई कहा जा रहा है, लेकिन यूजर्स को लापरवाह नहीं होना चाहिए।

नया Uninstall बटन

गूगल जल्द ही प्ले स्टोर पर नया Uninstall बटन लाने वाला है। इससे यूजर्स सीधे ऐप पेज से ही ऐप डिलीट कर पाएंगे। अभी तक यह काम “Manage apps & devices” सेक्शन से करना पड़ता था।

Anatsa मैलवेयर का खतरा

Zscaler की रिपोर्ट में बताया गया कि Anatsa नाम का नया मैलवेयर 831 से ज्यादा फाइनेंशियल संस्थानों को निशाना बना चुका है। यही खतरा कई ऐप्स में छिपा था जिन्हें 1.9 करोड़ से ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया। इसी वजह से गूगल ने 77 ऐप्स हटाए।