Google की नई तैयारी: एंड्रॉयड अब लैपटॉप पर भी चलेगा

Updated on 2025-09-26T17:28:15+05:30

Google की नई तैयारी: एंड्रॉयड अब लैपटॉप पर भी चलेगा

Google की नई तैयारी: एंड्रॉयड अब लैपटॉप पर भी चलेगा

अब लैपटॉप भी फोन की तरह एंड्रॉयड पर चल सकेंगे। गूगल ने इसके लिए क्वालकॉम के साथ मिलकर काम किया है और दोनों ने स्नैपड्रेगन सम्मिट में इसकी पुष्टि की। पहले गूगल ChromeOS वाले लैपटॉप बना चुकी है, लेकिन वे विंडोज और मैक जैसी लोकप्रियता नहीं पा सके। अब गूगल नए लैपटॉप्स में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम लाने की तैयारी कर रही है।

अगले साल आएगा एंड्रॉयड पीसी वर्जन

गूगल ने कहा है कि अगले साल एंड्रॉयड का पीसी वर्जन लॉन्च होगा। अधिक जानकारी अभी साझा नहीं की गई, लेकिन माना जा रहा है कि Google I/O 2026 में इसका ऐलान होगा। इसके बाद यूजर्स मोबाइल और पीसी दोनों का अनुभव एक ही प्लेटफॉर्म पर ले सकेंगे। नया ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड जैसा इंटरफेस देगा और ChromeOS की मल्टीटास्किंग क्षमता भी इसमें शामिल होगी। क्वालकॉम के प्रमुख क्रिस्टियानो एमॉन ने कहा कि वे एंड्रॉयड पीसी वर्जन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

विंडोज को होगी टक्कर

इस कदम से गूगल विंडोज को चुनौती देना चाहती है। हालांकि, यह आसान नहीं होगा क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज सिस्टम दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। विंडोज यूजर्स को एंड्रॉयड पर लाना गूगल के लिए चुनौती होगी। लेकिन एंड्रॉयड का पीसी वर्जन गूगल के इकोसिस्टम को और मजबूत करेगा, जो पहले से फोन, टीवी, वॉच, स्मार्ट होम और कारों में काम कर रहा है।