Google का सबसे स्मार्ट AI मॉडल Gemini 2.5 लॉन्च, क्या अब सब ठीक हो गया?

Updated on 2025-03-26T11:47:54+05:30

Google का सबसे स्मार्ट AI मॉडल Gemini 2.5 लॉन्च, क्या अब सब ठीक हो गया?

Google का सबसे स्मार्ट AI मॉडल Gemini 2.5 लॉन्च, क्या अब सब ठीक हो गया?

Google ने अपना सबसे स्मार्ट AI मॉडल Gemini 2.5 लॉन्च किया है, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट और CEO सुंदर पिचाई ने X (पहले Twitter) पर दी। यह AI मॉडल OpenAI और Grok 3 को टक्कर देगा।

Gemini 2.5 में क्या है खास?

 > बेहतर सोचने की क्षमता – यह मॉडल पहले सोचता है, फिर लॉजिक के आधार पर जवाब देता है, जिससे एक्युरेसी बेहतर होती है।

> एडवांस्ड कोडिंग – कोडिंग, वेब ऐप्स, कोड ट्रांसफॉर्मेशन और एडिटिंग में पहले से ज्यादा बेहतर है।

> मल्टीमॉडल प्रोसेसिंग – अलग-अलग डेटा सोर्स को समझकर ज्यादा सटीक जवाब दे सकता है।

> 1 मिलियन टोकन सपोर्ट – यह बड़े डेटा को समझने में सक्षम है और जल्द ही 2 मिलियन टोकन तक अपडेट किया जाएगा।

> Google का दावा है कि Gemini 2.5 बेंचमार्क LMArena पर नंबर-1 AI मॉडल बन चुका है।