गोविंदा के दिवालिया होने की खबर? मैनेजर ने बताया पूरा सच

Updated on 2026-02-07T10:36:10+05:30

गोविंदा के दिवालिया होने की खबर? मैनेजर ने बताया पूरा सच

गोविंदा के दिवालिया होने की खबर? मैनेजर ने बताया पूरा सच

गोविंदा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। खुद को गोली लगने की घटना से लेकर पत्नी सुनीता के साथ रिश्तों में तनाव तक, उनके बारे में कई खबरें सामने आई हैं। इसी बीच यह भी अफवाह फैल गई कि वह दिवालिया हो चुके हैं और पैसों के लिए प्राइवेट इवेंट्स में परफॉर्म कर रहे हैं।

अब इन सभी रूमर्स पर गोविंदा के लंबे समय से मैनेजर शशि सिन्हा ने साफ जवाब दिया है। उन्होंने एक्टर की आर्थिक हालत और शादीशुदा ज़िंदगी से जुड़ी सभी अफवाहों को बेबुनियाद बताया है।

शशि सिन्हा ने कहा कि गोविंदा को अब भी बड़े फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर्स से ऑफर मिल रहे हैं और वह जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि एयरपोर्ट पर टैक्सी लेने की खबरों का पैसों की तंगी से कोई संबंध नहीं था। उनके मुताबिक, गोविंदा के पास कई गाड़ियां हैं और उस समय प्राइवेट वाहनों को एयरपोर्ट के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।

मैनेजर ने इस दावे को भी गलत बताया कि गोविंदा मजबूरी में स्कूलों और प्राइवेट इवेंट्स में परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका पेशा है और इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर सवाल नहीं उठाए जा सकते।

शशि सिन्हा ने यह भी बताया कि गोविंदा ने जीवन में सिर्फ एक बार आर्थिक तंगी का सामना किया था, वह भी दूसरों की मदद करने के कारण। उस समय उन्होंने लोन चुकाने के लिए इवेंट्स में परफॉर्म किया, लेकिन कभी किसी से पैसे नहीं मांगे।

इसके अलावा, गोविंदा के कथित अफेयर और शादी में तनाव की खबरों को भी मैनेजर ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है और यह सिर्फ अफवाहें हैं

यह भी पढ़े 

इस शुक्रवार ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज