Govt Jobs 2025: 7267 सरकारी पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं वाले जल्दी करें आवेदन
Govt Jobs 2025: 7267 सरकारी पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं वाले जल्दी करें आवेदन
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) ने बड़ी सरकारी भर्ती निकाली है। इस बार कुल 7267 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती में 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप इस नौकरी के लिए योग्य हैं और मौका पाना चाहते हैं, तो जल्दी आवेदन करें। आवेदन की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2025 है।
EMRS भर्ती 2025 के लिए योग्यता:
इस भर्ती में प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, जूनियर सचिवालय सहायक, अकाउंटेंट, स्टाफ नर्स, हॉस्टल वार्डन, लैब अटेंडेंट जैसे पद शामिल हैं।
10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार: जूनियर सचिवालय सहायक और लैब अटेंडेंट पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट: बाकी पदों के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है।
जूनियर सचिवालय सहायक (क्लर्क): कम से कम 12वीं पास होना चाहिए।
लैब अटेंडेंट: 10वीं पास + प्रयोगशाला तकनीशियन या 12वीं साइंस पास होना जरूरी है।