Grahan 2026: 2026 में चार ग्रहण भारत में कब-कहां दिखेंगे सूर्य-चंद्र?
Updated on 2025-11-15T11:14:14+05:30
Grahan 2026: 2026 में चार ग्रहण भारत में कब-कहां दिखेंगे सूर्य-चंद्र?
Solar and lunar eclipse 2026: साल 2026 में कुल चार ग्रहण लगेंगे। ज्योतिष में सूर्य और चंद्र ग्रहण का खास महत्व माना जाता है, क्योंकि इस दौरान पूजा-पाठ और शुभ काम करने की मनाही होती है। लापरवाही करने पर स्वास्थ्य और मन पर असर पड़ सकता है।
2026 में ग्रहण कब-कब लगेंगे?
- पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को होगा। यह कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, मोज़ाम्बिक, मॉरीशस, तंजानिया और दक्षिण अमेरिकी देशों में दिखेगा।
- दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा।
- पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा पर पड़ेगा। यह भारत सहित एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के कई हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए भारत में इसका सूतक मान्य होगा।
- दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन भारत से दिखाई नहीं देगा। यह अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखेगा।
भारत में कौन सा ग्रहण दिखेगा?
2026 में भारत में सिर्फ 3 मार्च का पहला चंद्र ग्रहण ही दिखाई देगा। बाकी ग्रहण भारत में नहीं दिखेंगे, इसलिए उनका सूतक भी मान्य नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: