भारतीय नौसेना में नौकरी का बेहतरीन मौका, कई पदों पर भर्ती; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Updated on 2025-08-14T14:10:56+05:30

भारतीय नौसेना में नौकरी का बेहतरीन मौका, कई पदों पर भर्ती; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय नौसेना में नौकरी का बेहतरीन मौका, कई पदों पर भर्ती; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

अगर आप देश की सेवा करना और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो इंडियन नेवी आपके लिए एक अच्छा मौका लेकर आई है। नेवी में सिविलियन ट्रेड्समैन स्किल्ड के 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार indiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन 9 से 15 अगस्त के रोजगार समाचार में छपा है।

पदों का विवरण

  • सहायक – 49 पद
  • सिविल वर्क्स – 17 पद
  • इलेक्ट्रिकल – 172 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड जायरो – 50 पद
  • पैटर्न मेकर/माउल्डर/फाउंड्रीमेन – 09 पद
  • हील इंजन – 121 पद
  • इंस्ट्रूमेंट – 09 पद
  • मशीन – 56 पद
  • मैकेनिकल सिस्टम – 79 पद
  • मैकेट्रॉनिक्स – 23 पद
  • मेटल – 217 पद
  • मिलराइट – 28 पद
  • रेफ्रिजरेशन एंड एसी – 17 पद
  • शिप बिल्डिंग – 228 पद
  • वेपन इलेक्ट्रॉनिक्स – 49 पद

योग्यता

  • 10वीं पास और इंग्लिश की जानकारी होना जरूरी
  • संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी हो या आर्मी/नेवी/एयरफोर्स में 2 साल का अनुभव हो

आयु सीमा

  • न्यूनतम: 18 साल
  • अधिकतम: 25 साल
  • आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट

वेतनमान

  • ₹19,900 से ₹63,200 प्रतिमाह + भत्ते

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा (100 अंक)
  • जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग – 30 अंक
  • जनरल अवेयरनेस – 20 अंक
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड – 30 अंक
  • इंग्लिश लैंग्वेज – 20 अंक

दस्तावेज़ सत्यापन

  • मेडिकल परीक्षा

आवेदन प्रक्रिया

  • onlineregistrationportal.in पर जाएं
  • "Recruitment" सेक्शन में जाएं
  • Civilian Tradesman Skilled 2025 लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें
  • जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • फीस ऑनलाइन जमा करें
  • फॉर्म सब्मिट करके प्रिंट निकाल लें