Guava For Pregnant Women: ठंड में प्रेग्नेंसी और अमरूद: क्या वाकई नुकसानदायक?
Guava For Pregnant Women: ठंड में प्रेग्नेंसी और अमरूद: क्या वाकई नुकसानदायक?
Immunity Boosting Foods In Pregnancy: अमरूद दुनिया भर में पसंद किया जाने वाला फल है। इसका मीठा–खट्टा स्वाद प्रेग्नेंट महिलाओं को भी खूब पसंद आता है। इसमें विटामिन C और कई जरूरी मिनरल भरपूर होते हैं। लेकिन कई लोग सोचते हैं कि अमरूद शरीर में गर्मी बढ़ाता है, इसलिए गर्भावस्था में इसे खाना सुरक्षित है या नहीं। डॉक्टरों की राय इस बारे में क्या कहती है—चलिए जानते हैं।
डॉक्टरों की क्या राय है?
गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा मीना गुप्ता के अनुसार, ठंड के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डाइट में अमरूद जरूर शामिल करना चाहिए। वह बताती हैं कि विटामिन C आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है और इम्युनिटी मजबूत करता है, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें कम होती हैं। अमरूद में पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है।
गर्भावस्था में अमरूद क्यों फायदेमंद है?
- अमरूद में विटामिन C, A, E, B2 के साथ कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
- आयरन एनीमिया का खतरा कम करता है और हीमोग्लोबिन स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।
- फोलिक एसिड और विटामिन B9 बच्चे के नर्वस सिस्टम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- कैल्शियम मां और बच्चे दोनों की हड्डियों के लिए जरूरी है।
अमरूद खाने के प्रमुख फायदे
1. ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद
अमरूद ब्लड प्रेशर को स्थिर करता है, जिससे प्रीमेच्योर डिलीवरी या अन्य जोखिम कम होते हैं।
2. कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक
अमरूद का फाइबर खून में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है, जो गर्भावस्था में काफी जरूरी है।
3. कब्ज में राहत
इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और बवासीर की परेशानी को कम करता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि गर्भवती महिलाएं अमरूद के बीज निकालकर खाएं।
4. मांसपेशियों और नसों को आराम
अमरूद का मैग्नीशियम मांसपेशियों और नर्व्स को रिलैक्स करता है, जिससे पैर और शरीर में होने वाले क्रैम्प्स कम हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-