H-1B वीजा फीस बढ़ी, IT स्टॉक्स धड़ाम, शेयर बाजार में गिरावट
H-1B वीजा फीस बढ़ी, IT स्टॉक्स धड़ाम, शेयर बाजार में गिरावट
Share Market Updates: आज सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुला। सुबह सेंसेक्स 189 अंक गिरकर 82,772 पर और निफ्टी 40 अंक गिरकर 25,286 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि शुरुआत में गिरावट ज्यादा थी, लेकिन बाद में धीरे-धीरे कम हो गई।
आईटी कंपनियों के शेयर गिरे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा की फीस बढ़ा दी है, जिससे आईटी सेक्टर पर बड़ा असर पड़ा। TCS, इंफोसिस, विप्रो, HCL टेक, टेक महिंद्रा और कोफोर्ज जैसे दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। हालांकि राहत ये है कि यह फीस सिर्फ नए आवेदकों पर लागू होगी, पुराने वीजा धारकों को इसका भुगतान नहीं करना होगा। साथ ही यह फीस सिर्फ एक बार ही देनी होगी।
अन्य सेक्टर्स की स्थिति
ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी मिडकैप 100 में 0.05% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.12% की गिरावट हुई। टेक महिंद्रा, TCS, टाटा मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और डॉ रेड्डीज लैब्स जैसे शेयर गिरे। सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर पर रहा, जो 2.68% टूटा। निफ्टी फार्मा और हेल्थकेयर में भी गिरावट आई, जबकि बाकी सेक्टर हल्की बढ़त में रहे।
ग्लोबल मार्केट में तेजी
APEC समिट से पहले ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की दो घंटे की बातचीत के बाद एशियाई बाजारों में तेजी आई। जापान का निक्केई 1.4% और साउथ कोरिया का कोस्पी 0.9% बढ़ा। वहीं, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें घटाने की उम्मीद से वॉल स्ट्रीट भी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ।