Hair Care Tips: शैंपू से पहले करें ये काम, रेशम जैसे मुलायम होंगे बाल

Updated on 2026-05-20T13:54:33+05:30

Hair Care Tips: शैंपू से पहले करें ये काम, रेशम जैसे मुलायम होंगे बाल

Hair Care Tips: शैंपू से पहले करें ये काम, रेशम जैसे मुलायम होंगे बाल

क्या आपके बाल भी शैंपू करने के बाद रूखे, बेजान और उलझे हुए महसूस होते हैं? अगर हां, तो इसकी वजह सिर्फ मौसम या प्रदूषण नहीं, बल्कि आपका रोज इस्तेमाल होने वाला शैंपू और गलत हेयर केयर रूटीन भी हो सकता है. कई लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन फिर भी बालों की ड्रायनेस खत्म नहीं होती.

दरअसल, बालों को हेल्दी और सॉफ्ट बनाने के लिए सिर्फ शैंपू करना काफी नहीं होता. हेयर वॉश से पहले कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर बालों को नेचुरल तरीके से पोषण दिया जा सकता है. ये उपाय बालों को डीप मॉइस्चर देते हैं और ड्रायनेस कम करने में मदद करते हैं.

दही से मिलेगा नेचुरल सॉफ्टनेस

 दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ करने और बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है. बाल धोने से पहले दही को अच्छी तरह बालों और स्कैल्प पर लगाएं. करीब 15-20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें और फिर शैंपू करें. इससे बाल मुलायम और स्मूद महसूस होंगे.

एलोवेरा करेगा डीप हाइड्रेशन

 एलोवेरा जेल बालों के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है. इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं. हेयर वॉश से पहले एलोवेरा जेल लगाकर कुछ देर छोड़ दें और फिर पानी से धो लें.

सेब का सिरका करेगा स्कैल्प क्लीन

 सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर बालों की पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है. इसे पानी में मिलाकर बालों पर लगाएं और 15 मिनट बाद बाल धो लें. इससे बालों में शाइन भी आती है.

नींबू का रस बनाएगा बाल चमकदार

 नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड स्कैल्प को साफ करने और बालों को फ्रेश लुक देने में मदद करता है. पानी में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं और कुछ देर बाद हेयर वॉश कर लें.

मुल्तानी मिट्टी हटाएगी एक्स्ट्रा ऑयल

 अगर स्कैल्प बहुत ऑयली रहती है तो मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद हो सकती है. इसका पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से धो लें. इससे स्कैल्प डीप क्लीन होती है और बाल हल्के महसूस होते हैं.

अगर आप भी बिना महंगे ट्रीटमेंट के मुलायम और चमकदार बाल चाहते हैं, तो हेयर वॉश से पहले ये आसान घरेलू उपाय जरूर ट्राई करें.

यह भी पढ़े 

Copper Bottle Mistakes: कॉपर बोतल का पानी बन सकता है जहर! जानिए बड़ी गलतियां