तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, छलका एक्ट्रेस का दर्द

Updated on 2026-03-13T12:34:17+05:30

तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, छलका एक्ट्रेस का दर्द

तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, छलका एक्ट्रेस का दर्द

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया से तलाक ले लिया है। तलाक के बाद हंसिका ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के करीब दो साल बाद से ही हंसिका अपने पति से अलग रहने लगी थीं।

जब पहले उनके अलग होने की खबरें सामने आई थीं, तब एक्ट्रेस ने इन्हें अफवाह बताया था। हालांकि अब तलाक की घोषणा के बाद साफ हो गया है कि दोनों के बीच दूरी की खबरें सही थीं। हंसिका और सोहेल ने आपसी सहमति से बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक ले लिया है।

पोस्ट में क्या लिखा?

तलाक को लेकर हंसिका और सोहेल ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि तलाक के बाद हंसिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर “चढ़ती कला” लिखकर एक पोस्ट शेयर किया। यह सिख परंपरा से जुड़ा एक विचार है, जिसका मतलब मुश्किल समय और नकारात्मक परिस्थितियों में भी मजबूत बने रहना होता है।

हालांकि हंसिका ने इस पोस्ट को सीधे अपनी निजी जिंदगी से नहीं जोड़ा है, लेकिन फैंस इसे उनके हालिया हालात से जोड़कर देख रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस कठिन समय के बावजूद हिम्मत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दे रही हैं।

2022 में हुई थी शादी

बता दें कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया ने 4 दिसंबर 2022 को शादी की थी। शादी के शुरुआती दिनों में दोनों काफी खुश नजर आते थे, लेकिन समय के साथ उनके रिश्ते में अनबन बढ़ने लगी। आखिरकार दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़े

Monalisa Marriage: मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी का वीडियो वायरल, महाकुंभ की मोनालिसा फिर चर्चा में