हर्षित राणा पर ICC की नोटिस….रायपुर वनडे से पहले पसीने बढ़े
हर्षित राणा पर ICC की नोटिस….रायपुर वनडे से पहले पसीने बढ़े
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3-म्याच ODI सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले हर्षित राणा के लिए अचानक बुरी खबर आई है। उन्हें पहले मैच में दिए गए उत्साही “सेन्ड-ऑफ” के कारण International Cricket Council (ICC) ने आचार-संहिता उल्लंघन का नोटिस दिया है।
पहले ODI में जब राणा ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ Dewald Brevis को आउट किया, तो उन्होंने मैदान से हटते समय गुस्से और जोश में एक तीखा इशारा किया, जिसे “aggressive send-off” माना गया। ICC ने इसे “level-1 offence” तय करते हुए फटकार लगाई है।
राणा खुद इस घटना मान चुके हैं। उन्होंने कहा है कि उनका इशारा दबाव और बढ़ते क्रिकेट करियर के तनाव का नतीजा था, न कि किसी प्रतिद्वंद्वी को अपमानित करने की भावना से।
इस समय यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नोटिस का असर राणा की प्लेइंग-11 पर होगा या नहीं। टीम भारत 3 दिसंबर को रायपुर में दूसरा ODI खेलने जा रही है।