आर्य समाज मंदिर शादी किस कानून के तहत होती है और इसकी वैधता कितनी है, जानें
आर्य समाज मंदिर शादी किस कानून के तहत होती है और इसकी वैधता कितनी है, जानें
हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कर रहे प्राइवेट अस्पतालों ने 7 अगस्त से इलाज बंद करने की घोषणा कर दी है। अस्पतालों का कहना है कि पिछले लंबे समय से सरकार ने 450 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है, जिससे उन्हें संचालन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
फरीदाबाद में आयुष्मान समिति के अध्यक्ष सुरेश अरोड़ा ने बताया कि पिछले सप्ताह एक बैठक हुई थी, जिसमें स्थानीय प्रशासन ने भरोसा दिलाया था कि 12-13 बिंदुओं पर सहमति बनी है, लेकिन केवल एक वादा ही पूरा हुआ, बाकी सब बातें अब तक कागजों में ही अटकी हैं। उनका कहना है कि अस्पतालों के पास स्टाफ की सैलरी और बिजली बिल तक देने के पैसे नहीं बचे हैं, जिससे छोटे अस्पताल बंद होने की कगार पर हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले साल 800 करोड़ का बजट तय किया गया था, लेकिन 1400 से 1500 करोड़ तक का इलाज हो गया। इस साल सरकार ने 2500 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही है, परंतु अब तक हालात जस के तस बने हुए हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग कह रहे हैं कि 70 साल से ज्यादा समय में पहली बार ऐसा हो रहा है जब इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के इलाज पर संकट खड़ा हो गया है। अब सभी की नजर सरकार पर है कि वह जल्द से जल्द समाधान निकालती है या नहीं।