महिलाओं का पीछा कर वीडियो बनाता था, 'Street Scene' लिख पोस्ट करता था; बेंगलुरु में गिरफ्तार

Updated on 2025-07-10T15:12:30+05:30

महिलाओं का पीछा कर वीडियो बनाता था, 'Street Scene' लिख पोस्ट करता था; बेंगलुरु में गिरफ्तार

महिलाओं का पीछा कर वीडियो बनाता था, 'Street Scene' लिख पोस्ट करता था; बेंगलुरु में गिरफ्तार

 

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक सड़कों पर महिलाओं का पीछा कर चोरी-छिपे उनके वीडियो बनाता था और फिर उन्हें ‘स्ट्रीट सीन’ के नाम से इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देता था 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर उसकी हरकतों को लेकर लोगों में नाराजगी थी। आरोपी ने कई महिलाओं के वीडियो उनकी जानकारी के बिना बनाए और सोशल मीडिया पर साझा कर दिए थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और महिला सुरक्षा से जुड़े अन्य कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह लंबे समय से ऐसा कर रहा था।

इस घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी अपील की है कि अगर कोई इस तरह की हरकत देखे तो तुरंत सूचना दें। महिलाओं की निजता और सुरक्षा के खिलाफ इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं।