उत्तर भारत में हो सकता है भारी बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट
Updated on 2025-09-12T13:32:42+05:30
उत्तर भारत में हो सकता है भारी बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बारिश और तूफानी मौसम की संभावना है। बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संत कबीरनगर और देवरिया जैसे जिलों में अधिक सतर्क रहने का निर्देश है। बिहार के पश्चिम चंपारण, बांका, मुजफरपुर, भागलपुर और सारण जिलों में भी भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
पहाड़ों में भी हालात ख़राब बने रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा तथा उत्तराखंड के देहरादून समेत 8 जिलों में भारी बारिश और बिजली का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश की चेतावनी नहीं है, लेकिन गर्मी और उमस अगले 3-4 दिनों तक बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 33°C रहने की संभावना है।