काम में AI का सहारा? साथियों को लग सकता आप हैं 'कामचोर'! स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Updated on 2025-05-17T15:18:16+05:30
काम में AI का सहारा? साथियों को लग सकता आप हैं 'कामचोर'! स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
AI in Work: अगर आप ऑफिस में ChatGPT, Gemini या Copilot जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए। एक नई रिसर्च के मुताबिक, आपके सहकर्मी आपको मेहनती और होशियार नहीं, बल्कि 'आलसी' और 'अकुशल' समझ सकते हैं।
यह रिसर्च अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी ने की है और यह Proceedings of the National Academy of Sciences में प्रकाशित हुई है। इसमें बताया गया है कि AI से काम तेजी से और बेहतर होता है, लेकिन ऑफिस में इसका सामाजिक नुकसान भी हो सकता है, जिससे आपकी छवि खराब हो सकती है।
रिसर्च के मुख्य बातें:
- 4,400 लोगों पर चार ऑनलाइन टेस्ट किए गए।
- पहले टेस्ट में, ज्यादातर लोगों ने माना कि AI का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारी को ‘कामचोर’, ‘कम मेहनती’ और ‘कम काबिल’ समझा जाएगा।
- दूसरे टेस्ट में, AI यूजर को ‘निर्भर’, ‘कम आत्मविश्वासी’ और ‘असहाय’ बताया गया।
- तीसरे टेस्ट में, मैनेजर बनने पर AI यूजर वाले उम्मीदवार की भर्ती कम हुई, लेकिन अगर मैनेजर खुद AI यूजर था तो फर्क नहीं पड़ा।
- चौथे टेस्ट में, अगर AI टूल काम में मददगार और प्रदर्शन अच्छा करता है, तो नकारात्मक सोच कम हो जाती है।
क्या AI का इस्तेमाल जरूरी है?
AI से काम आसान और तेज होता है, लेकिन इसके साथ अपनी छवि पर भी ध्यान देना जरूरी है।