'ऐ... कौन बोल रहा है, बाला साहेब ठाकरे?'—संसद में संजय राउत ने गुस्से में कसा तंज।

Updated on 2025-04-03T12:18:29+05:30

'ऐ... कौन बोल रहा है, बाला साहेब ठाकरे?'—संसद में संजय राउत ने गुस्से में कसा तंज।

'ऐ... कौन बोल रहा है, बाला साहेब ठाकरे?'—संसद में संजय राउत ने गुस्से में कसा तंज।

बुधवार को राज्यसभा में ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025’ पर चर्चा के दौरान शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस हो गई।

राउत ने कहा:

गृह मंत्री ने कहा था कि "यह देश धर्मशाला नहीं है," लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि "यह किसी की निजी संपत्ति या जेल भी नहीं है।"

बालासाहेब ठाकरे का नाम सुनकर भड़के राउत
राउत के भाषण के दौरान सत्ता पक्ष के एक सदस्य ने बालासाहेब ठाकरे का नाम लिया, जिससे संजय राउत गुस्से में आ गए। उन्होंने बार-बार पूछा, "कौन बोल रहा है बालासाहेब ठाकरे? कौन है?"

सत्ता पक्ष पर हमला
राउत ने कहा, "ये वही लोग हैं, जिन्होंने बार-बार पार्टी बदली है। हमें शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे के बारे में न सिखाएं।"

उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने जब भारतीयों को जबरदस्ती वापस भेजा था, तो यह गलत था।

उन्होंने जोर दिया कि देश में 3 करोड़ रोहिंग्या और बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं, जिनका बाहर जाना जरूरी है।

'आतंकियों पर सरकार सोई रही'
राउत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "आतंकवादी इस देश में वैध पासपोर्ट लेकर नहीं आए थे, लेकिन सरकार को भनक तक नहीं लगी। इसलिए इस बिल पर दोबारा चर्चा होनी चाहिए।"

क्या है इमिग्रेशन और विदेशी बिल?
मोदी सरकार ने ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025’ लाने का फैसला किया है, जिसका मकसद देश की सुरक्षा को मजबूत करना है।

1.सरकार इमिग्रेशन पर कड़ा नियंत्रण रखेगी।

2.वीजा नियम तोड़ने पर 2 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये जुर्माना हो सकता है।

3.अवैध रूप से देश में रह रहे विदेशियों पर सख्त कार्रवाई होगी।