हिना खान ससुराल में काम नहीं करतीं, सास बोलीं- कुछ नहीं आता, बस नखरे दिखाती हैं
हिना खान ससुराल में काम नहीं करतीं, सास बोलीं- कुछ नहीं आता, बस नखरे दिखाती हैं
टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है से उन्होंने घर-घर पहचान बनाई और आज वह टीवी की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है। कैंसर से जूझने के बावजूद हिना इन दिनों नए शो पति-पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं, जिसमें कई रियल लाइफ कपल शामिल हैं।
इस शो में हिना खान की सास भी आईं और उन्होंने हिना के बारे में कई खुलासे किए। सास ने कहा – “मैं तरह-तरह के व्यंजन बनाती हूं और ये बस खाने की टेबल पर बैठ जाती है। मसालों की पहचान तक नहीं है, किचन से कोई मतलब नहीं, लेकिन खाने में कम-ज्यादा जरूर बता देती है।” इस पर शो के होस्ट मुनव्वर फारुकी ने मजाक में कहा – “आता कुछ नहीं, नखरे बहुत हैं।” सास ने भी हंसकर हामी भरते हुए कहा – “नखरे तो पूछो मत।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा – “सास तो हूं, लेकिन घर पर इससे कौन पंगा लेगा।”
पति-पत्नी और पंगा शो 2 अगस्त 2025 से शुरू हुआ है। इसे मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे होस्ट कर रहे हैं। इसमें 9 रियल लाइफ कपल नजर आ रहे हैं, जिनमें हिना खान-रॉकी जायसवाल, रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी, सुदेश लहरी-ममता लहरी, गीता फोगट-पवन कुमार, स्वरा भास्कर-फहाद अहमद और ईशा मालवीय-अभिषेक कुमार शामिल हैं