हिना खान ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया, धमकियों पर सरहद पार को दिया जवाब.
हिना खान ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया, धमकियों पर सरहद पार को दिया जवाब.
Hina Khan Angry On Pak Fans:भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के फैंस से गालियां और धमकियां मिलने को लेकर भड़की हुई हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने इस बात का खुलासा किया और बताया कि उन्हें कई पाकिस्तानी फैंस ने गाली दी है और अनफॉलो करने की धमकी भी दी है। हिना ने कहा कि वह हमेशा सरहद पार के लोगों के प्रति प्यार दिखाती रही हैं, लेकिन जब उन्होंने अपने देश का समर्थन किया, तो कुछ लोग उन्हें अपशब्द कहने लगे।
हिना ने कहा कि वह इस तरह की गालियों और धमकियों को लेकर कोई चिंता नहीं करतीं। उन्होंने यह भी कहा, "मैं सबसे पहले भारतीय हूं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता अगर आप मुझे अनफॉलो करते हैं।" उन्होंने पाकिस्तानी फैंस से इंसानियत दिखाने की अपील भी की और कहा कि वह उम्मीद नहीं करतीं कि सभी लोग उनके देश का समर्थन करें, लेकिन कम से कम वह इंसानियत दिखाएं। इससे पहले भी हिना खान ने युद्ध पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि युद्ध में कोई भी नहीं जीतता, केवल मासूम लोग मारे जाते हैं।
ये भी पढ़ें - पाकिस्तानी एक्ट्रेस द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को शर्मनाक कहने पर अविनाश मिश्रा भड़के, बोले- "हमारे भारत में...