Holi 2026:होली के रंग जल्दी हटाने के आसान और असरदार तरीके अपनाएं
Holi 2026:होली के रंग जल्दी हटाने के आसान और असरदार तरीके अपनाएं
होली का त्योहार करीब आ गया है और बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक रंगों की रौनक देखने को मिल रही है. लोग जमकर रंग और गुलाल की खरीदारी कर रहे हैं. हालांकि कई लोग इस डर से होली खेलने से बचते हैं कि रंग त्वचा और बालों पर लंबे समय तक रह सकता है या नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर रंगों से बिना डर के होली खेली जा सकती है.
होली खेलने से पहले चेहरे, हाथों और बालों में तेल लगाना फायदेमंद माना जाता है. इससे त्वचा पर सुरक्षा परत बन जाती है और रंग आसानी से साफ हो जाता है. वहीं होली खेलने के बाद दही और नींबू का मिश्रण लगाने से रंग हल्का करने में मदद मिलती है और त्वचा को नमी भी मिलती है.
इसके अलावा बेसन, हल्दी और नींबू से बना उबटन भी जमे हुए रंग को हटाने में असरदार माना जाता है. अगर नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो बेसन, कच्चा दूध और तेल मिलाकर उबटन लगाया जा सकता है. इससे रंग साफ होने के साथ त्वचा भी साफ और मुलायम नजर आती है.
यह भी पढ़े