Holi Skin Care Tips: होली से पहले बॉडी तैयार करें, बाहर निकलने से पहले अपनाएं ये तरीके

Updated on 2026-03-03T16:16:50+05:30

Holi Skin Care Tips: होली से पहले बॉडी तैयार करें, बाहर निकलने से पहले अपनाएं ये तरीके

Holi Skin Care Tips: होली से पहले बॉडी तैयार करें, बाहर निकलने से पहले अपनाएं ये तरीके

What To Apply On Face Before Playing Holi: Holi रंगों और मस्ती का त्योहार है, लेकिन यह त्वचा और बालों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. रंग खेलने के बाद कई लोगों को रूखापन, खुजली, रैशेज, बेजान बाल और जिद्दी दाग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. विशेषज्ञों के अनुसार, नुकसान रंगों से कम और बिना तैयारी के बाहर निकलने से ज्यादा होता है.

केमिकल वाले रंग, तेज धूप और बार-बार धोने से त्वचा और बालों की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है. इसलिए पहले से सही तैयारी करना जरूरी है.

बालों में तेल लगाएं

घर से निकलने से कुछ घंटे पहले नारियल, बादाम या सरसों के तेल से बालों और सिर की अच्छी तरह मालिश करें. इससे रंग सीधे बालों में नहीं चिपकता. बालों को चोटी या जूड़े में बांधना भी फायदेमंद रहता है.

मॉइश्चराइजर लगाएं

होली के दिन सामान्य से ज्यादा मॉइश्चराइजर लगाएं. चेहरे, गर्दन, हाथ-पैर और कानों के पीछे अच्छी परत बनाएं. चाहें तो ऊपर से थोड़ा नारियल या ऑलिव ऑयल लगाकर नमी को सुरक्षित रख सकते हैं.

सनस्क्रीन न भूलें

बाहर खेलने से पहले कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन 20 मिनट पहले लगाएं. ज्यादा देर धूप में रहने पर इसे दोबारा लगाना जरूरी है.

यह भी पढ़े 

रूखे होंठ भूल जाइए, अपनाएं ये 4 नेचुरल लिप मास्क