Home Decor Tips: छोटे घर को लग्जरी लुक देने के 5 आसान तरीके

Updated on 2026-01-22T11:45:28+05:30

Home Decor Tips: छोटे घर को लग्जरी लुक देने के 5 आसान तरीके

Home Decor Tips: छोटे घर को लग्जरी लुक देने के 5 आसान तरीके

आजकल नौकरी, पढ़ाई और बेहतर जीवनशैली के लिए लोग बड़े शहरों की ओर जा रहे हैं. यहां मौके तो ज्यादा हैं, लेकिन रहने के लिए घर ढूंढना आसान नहीं होता. बढ़ती आबादी और महंगे किराए के कारण ज्यादातर लोगों को छोटे फ्लैट या 1BHK में ही रहना पड़ता है. कई बार मनपसंद जगह पर घर मिल भी जाए, तो बजट की वजह से समझौता करना पड़ता है. पहली बार छोटे घर में रहने पर जगह थोड़ी तंग और असहज लग सकती है.

कम जगह, ज्यादा सामान और गलत प्लानिंग से घर और भी छोटा नजर आता है. लेकिन सही सजावट और समझदारी से छोटा घर भी खुला, स्टाइलिश और लग्जरी दिख सकता है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होती. कुछ आसान और स्मार्ट डेकोर टिप्स अपनाकर आप अपने छोटे घर को बड़ा और खूबसूरत बना सकते हैं.

छोटे घर को लग्जरी बनाने के 5 आसान तरीके

1. हल्के रंगों का इस्तेमाल करें

घर की दीवारों, छत और फर्नीचर के लिए हल्के रंग चुनें. सफेद, क्रीम, हल्का ग्रे या हल्का नीला रंग जगह को खुला और रोशन दिखाते हैं. गहरे रंग छोटे कमरों को और छोटा दिखा सकते हैं.

2. सही और स्मार्ट फर्नीचर लें

छोटे घर में भारी फर्नीचर से बचें. मल्टी-यूज फर्नीचर जैसे सोफा-कम-बेड, फोल्डिंग टेबल और स्टोरेज बेड इस्तेमाल करें. इससे जगह भी बचेगी और घर भी व्यवस्थित रहेगा.

3. शीशे का सही उपयोग करें

दीवार पर बड़ा शीशा लगाने से कमरा बड़ा दिखता है. शीशा रोशनी को फैलाता है, जिससे घर ज्यादा उजला और खुला नजर आता है.

4. गैर-जरूरी सामान हटाएं

घर को साफ और व्यवस्थित रखें. फालतू सामान हटाते रहें और स्टोरेज बॉक्स व कैबिनेट का सही इस्तेमाल करें, ताकि फर्श पर कम सामान रहे.

5. अच्छी लाइटिंग अपनाएं

घर में सही लाइटिंग बहुत जरूरी है. हल्की पीली या सफेद रोशनी से घर गर्माहट और स्टाइल पाता है. दिन में प्राकृतिक रोशनी आने दें और हल्के पर्दों का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: 

बिना ब्लीच सफेद शर्ट होगी नई जैसी, अपनाएं ये तरीके