आलिया-रणबीर संग कैसे रहती हैं नीतू कपूर? खुद खोला राज

Updated on 2026-05-09T16:30:35+05:30

आलिया-रणबीर संग कैसे रहती हैं नीतू कपूर? खुद खोला राज

आलिया-रणबीर संग कैसे रहती हैं नीतू कपूर? खुद खोला राज

Neetu Kapoor on Living with Ranbir Alia: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने नए लग्जरी घर ‘कृष्णा राज’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. करीब 250 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस आलीशान घर में नीतू कपूर भी उसी बिल्डिंग में रहती हैं. लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि एक ही छत के नीचे रहते हुए भी सास-बहू के रिश्ते में प्यार के साथ प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाता है. हाल ही में नीतू कपूर ने खुद इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि आखिर वह आलिया-रणबीर की जिंदगी में कितनी दखल देती हैं.

कैसा है एक ही घर में सास-बहू का रिश्ता?

नीतू कपूर ने हाल ही में सोहा अली खान के साथ बातचीत में बताया कि शादी के बाद बच्चों को उनकी अपनी जिंदगी जीने देना बेहद जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि वह उसी बिल्डिंग में रहती जरूर हैं, लेकिन बिना बताए आलिया और रणबीर के कमरे में नहीं जातीं. नीतू कपूर का कहना है कि वह नहीं चाहतीं कि बच्चों को ऐसा महसूस हो कि उनकी मां हर समय उनके आसपास मौजूद रहती हैं.

उन्होंने कहा, “मैं अपने बच्चों को उनकी स्पेस देना चाहती हूं. उनकी प्राइवेसी में दखल नहीं देती. यहां तक कि राहा भी जब फ्री होती है तभी मेरे पास आती है.” नीतू कपूर की ये बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनकी सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

‘कृष्णा राज’ में पूरा कपूर परिवार

मुंबई में बना कपूर परिवार का नया घर ‘कृष्णा राज’ काफी चर्चा में है. इस 6 मंजिला घर में नीतू कपूर के लिए अलग फ्लोर रखा गया है. वहीं आलिया-रणबीर के अलावा रिद्धिमा कपूर, भरत साहनी और समारा के लिए भी अलग कमरे बनाए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर को बेहद लग्जरी और मॉडर्न तरीके से डिजाइन किया गया है.

रिद्धिमा की शादी के बाद ऋषि कपूर को दी थी सलाह

बातचीत के दौरान नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि रिद्धिमा कपूर की शादी के बाद ऋषि कपूर उन्हें हर दिन फोन किया करते थे. तब नीतू कपूर ने उनसे कहा था कि अब बेटी की अपनी जिंदगी है और उसे थोड़ा स्पेस देना जरूरी है.

नीतू कपूर ने बताया कि वह हमेशा रिश्तों में प्यार के साथ दूरी और सम्मान बनाए रखने में विश्वास करती हैं. शायद यही वजह है कि कपूर परिवार का रिश्ता आज भी इतना मजबूत नजर आता है.

यह भी पढ़े 

TikTok से टीवी क्वीन बनीं बिहार की मनीषा रानी, करोड़ों की मालकिन