घर पर कितना कैश रखना है लीगल, जानें लिमिट पूरी
Updated on 2025-09-24T10:13:41+05:30
घर पर कितना कैश रखना है लीगल, जानें लिमिट पूरी
आजकल ज्यादातर काम डिजिटल हो गए हैं—शॉपिंग, पेमेंट सब ऑनलाइन हो रहा है। फिर भी बहुत से लोग घर पर कैश रखते हैं और लेन-देन में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अक्सर इनकम टैक्स छापों की खबरें आने पर सवाल उठता है कि आखिर घर पर कितना कैश रखना कानूनी है?
घर पर कैश रखने की लिमिट है या नहीं?
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने घर में कैश रखने की कोई तय लिमिट नहीं बनाई है। आप चाहे छोटी या बड़ी रकम रखें, यह गैर-कानूनी नहीं है। बस शर्त यह है कि आपके पास उस पैसे का सही और वैध सोर्स होना चाहिए। अगर आप साबित कर दें कि पैसा सैलरी, बिजनेस या किसी लीगल ट्रांजैक्शन से आया है, तो कोई दिक्कत नहीं होगी। परेशानी तब होती है जब आप पैसों का सोर्स नहीं बता पाते।
इनकम टैक्स एक्ट क्या कहता है?
- सेक्शन 68: पासबुक या कैशबुक में पैसा दर्ज है लेकिन सोर्स नहीं बता पाए तो यह अनक्लेम्ड इनकम मानी जाएगी।
- सेक्शन 69: कैश या निवेश है पर उसका हिसाब नहीं दे पा रहे हैं, तो यह अघोषित आय होगी।
- सेक्शन 69B: घोषित आय से ज्यादा संपत्ति या कैश मिला और सोर्स नहीं बताया तो टैक्स और पेनाल्टी लगेगी।
सोर्स नहीं बता पाए तो क्या होगा?
- अगर छापेमारी में घर से भारी कैश मिला और आप उसका हिसाब नहीं दे पाए, तो वह अघोषित आय मानी जाएगी। ऐसे में:
पूरी रकम पर भारी टैक्स लगाया जाएगा।
- जब्त पैसे पर करीब 78% तक जुर्माना लग सकता है।
- टैक्स चोरी का शक होने पर मुकदमा भी चल सकता है।