YouTube पर 1 मिलियन व्यूज से कितनी होती है कमाई? जानिए पूरी सच्चाई

Updated on 2026-03-11T16:59:02+05:30

YouTube पर 1 मिलियन व्यूज से कितनी होती है कमाई? जानिए पूरी सच्चाई

YouTube पर 1 मिलियन व्यूज से कितनी होती है कमाई? जानिए पूरी सच्चाई

youTube  Earning:आज के समय में यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। इस प्लेटफॉर्म पर वीडियो को जितने ज्यादा व्यूज मिलते हैं, उतनी ही ज्यादा कमाई की संभावना बढ़ जाती है। कई क्रिएटर्स यूट्यूब के जरिए अच्छी आमदनी कर रहे हैं। अगर किसी वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं तो उससे हजारों रुपये तक की कमाई हो सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर किसी वीडियो पर एक मिलियन यानी 10 लाख व्यूज आ जाएं तो क्रिएटर को कितनी कमाई हो सकती है।

एक मिलियन व्यूज पर कितनी हो सकती है कमाई?

अगर किसी वीडियो पर 10 लाख व्यूज आते हैं तो क्रिएटर अच्छी कमाई कर सकता है। दरअसल, यूट्यूब वीडियो की कैटेगरी, फॉर्मेट और दर्शकों के देश जैसे कई फैक्टर्स के आधार पर रेवेन्यू तय करता है। मौजूदा समय में कई क्रिएटर्स को 1,000 व्यूज पर करीब 50 से 200 रुपये तक मिल रहे हैं। इस हिसाब से 10,000 व्यूज पर लगभग 500 से 2,000 रुपये और 1 लाख व्यूज पर करीब 5,000 से 20,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है। अगर चैनल पुराना और स्थापित है तो 10 लाख व्यूज पर लगभग 2 लाख रुपये तक की कमाई भी हो सकती है।

कमाई के लिए जरूरी शर्त

यूट्यूब से कमाई तभी संभव है जब आपका चैनल यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) में शामिल हो। इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 घंटे का वॉच टाइम होना जरूरी है।

कमाई कैसे बढ़ाई जा सकती है?

यूट्यूब पर बेहतर कमाई के लिए वीडियो की क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है। इसके साथ ही ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर वीडियो बनाना और ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए। अगर वीडियो को अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में ज्यादा देखा जाता है तो कमाई भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े 

AC की जेट सर्विस या नॉर्मल सर्विस कौन बेहतर? जानें फायदे और नुकसान