1 टन AC कितनी बिजली खपत करता, जानें पूरा गणित

Updated on 2026-02-25T11:40:49+05:30

1 टन AC कितनी बिजली खपत करता, जानें पूरा गणित

1 टन AC कितनी बिजली खपत करता, जानें पूरा गणित

1 TON AC: गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग एसी खरीदने की तैयारी शुरू कर देते हैं, लेकिन ठंडी हवा के साथ बिजली बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए 1 टन एसी खरीदने से पहले उसकी बिजली खपत समझना जरूरी है.

क्या होता है 1 टन AC का मतलब?

1 टन एसी वजन नहीं बल्कि कूलिंग क्षमता को दर्शाता है. यह करीब 12000 BTU प्रति घंटे की कूलिंग देता है, जो 100 से 120 वर्ग फुट के कमरे के लिए सही माना जाता है. इसकी बिजली खपत स्टार रेटिंग, टेक्नोलॉजी और कमरे के तापमान पर निर्भर करती है.

हर घंटे कितनी बिजली खर्च होती है?

आमतौर पर 1 टन नॉन-इन्वर्टर एसी एक घंटे में करीब 0.9 से 1.2 यूनिट बिजली खर्च करता है. अगर एसी रोज 8 घंटे चलता है तो दिनभर में करीब 8 से 9 यूनिट बिजली खपत हो सकती है. वहीं 5-स्टार इन्वर्टर एसी करीब 0.6 से 0.8 यूनिट प्रति घंटे बिजली खर्च करता है.

महीने के बिल पर कितना असर?

अगर एसी रोज 8 घंटे चलता है और हर घंटे 1 यूनिट बिजली खर्च करता है, तो महीने में करीब 240 यूनिट खपत हो सकती है. 7 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से सिर्फ एसी का बिल करीब 1680 रुपये तक पहुंच सकता है.

किन बातों से बढ़ती है बिजली खपत?

कमरे में ज्यादा गर्मी, दरवाजे-खिड़कियां खुली होना या तापमान बहुत कम सेट करने से बिजली ज्यादा खर्च होती है. 24 से 26 डिग्री पर एसी चलाने से बिजली बचाई जा सकती है.

खरीदते समय क्या ध्यान रखें?

एसी लेते समय कीमत के साथ स्टार रेटिंग, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और सालाना बिजली खपत जरूर देखें. 5-स्टार इन्वर्टर एसी शुरुआत में महंगा जरूर लगता है, लेकिन लंबे समय में बिजली बिल कम करता है.

यह भी पढ़े  

गर्मी से पहले AC खरीदना क्यों है समझदारी, जानिए फायदे