How To Survive Workplace Politics: ऑफिस पॉलिटिक्स से तंग? इन 7 चालों से 'दुश्मनों' को परास्त करें — बिना झगड़े के!

Updated on 2025-09-13T10:31:22+05:30

How To Survive Workplace Politics: ऑफिस पॉलिटिक्स से तंग? इन 7 चालों से 'दुश्मनों' को परास्त करें — बिना झगड़े के!

How To Survive Workplace Politics: ऑफिस पॉलिटिक्स से तंग? इन 7 चालों से 'दुश्मनों' को परास्त करें — बिना झगड़े के!

Office Politics Tips:ऑफिस में काम करना सिर्फ मेहनत और स्किल्स से नहीं होता, यहां आपको लोगों के रवैये और पॉलिटिक्स से भी जूझना पड़ता है। कई बार मेहनती लोग भी इसका शिकार बन जाते हैं। लेकिन अगर आप समझदारी और सही तरीके अपनाएं, तो हालात अपने पक्ष में कर सकते हैं। जानिए 7 आसान तरीके—

1. प्रोफेशनल रहें

ऑफिस पॉलिटिक्स में खुद शामिल न हों। छोटी-छोटी बातों पर रिएक्ट करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। इससे आपकी इमेज जिम्मेदार कर्मचारी की बनेगी।

2. संयम बनाए रखें

लोग आपको गुस्सा दिलाने की कोशिश करेंगे, लेकिन तुरंत प्रतिक्रिया देने की बजाय शांत रहना सही है। धैर्य रखने से आपकी इमेज मजबूत होगी।

3. काम पर फोकस करें

समय पर और अच्छे से काम पूरा करना ही सबसे बड़ा हथियार है। मेहनती और ईमानदार कर्मचारी को हर जगह पॉजिटिव इमेज मिलती है।

4. सही रिश्ते बनाएं

सबसे दोस्ती जरूरी नहीं, लेकिन सभी के साथ विनम्र और सहयोगी रवैया रखें। इससे लोग आपके खिलाफ गलत बातें फैलाने से पहले सोचेंगे।

5. गॉसिप से दूर रहें

गॉसिप और अफवाहों में पड़ने से बचें। ये न सिर्फ आपका समय खराब करती हैं बल्कि आपके खिलाफ भी इस्तेमाल हो सकती हैं।

6. पारदर्शी रहें

अपने काम और फैसलों को कभी छिपाएं नहीं। बॉस और टीम को साफ बताएं कि आप क्या कर रहे हैं। ट्रांसपेरेंसी से विश्वास बढ़ता है।

7. खुद को बेहतर बनाते रहें

अपने स्किल्स और नॉलेज को लगातार बढ़ाते रहें। जब आपका काम मजबूत होगा तो कोई भी आपको नीचे नहीं गिरा पाएगा।