महागठबंधन में सीटों का बंटवारा कैसे होगा और मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा?
महागठबंधन में सीटों का बंटवारा कैसे होगा और मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा?
बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और महागठबंधन ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पहुंचे हैं। यहां दोनों नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति पर बातचीत हो रही है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए महागठबंधन पूरी तरह एक्टिव हो गया है।
तेजस्वी यादव और खड़गे की इस मुलाकात में मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर भी चर्चा होने की संभावना है। 17 अप्रैल को पटना में कांग्रेस और महागठबंधन की बड़ी बैठक होनी है, ऐसे में तेजस्वी का यह दिल्ली दौरा अहम माना जा रहा है।
दिल्ली पहुंचने पर तेजस्वी ने कहा कि आज कांग्रेस से औपचारिक बैठक है और बिहार चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी कहा कि यह बैठक पूरे बिहार की स्थिति को ध्यान में रखकर हो रही है और अब चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं बचा है, इसलिए तैयारी जरूरी है।
इससे पहले राघोपुर में तेजस्वी ने यादव समाज से अपील की कि वे दलित समाज को सताएं नहीं, बल्कि उन्हें गले लगाएं। उन्होंने कहा कि गरीब हमारे मालिक हैं और सबको साथ लेकर चलना होगा। जब दलितों को सम्मान मिलेगा, तभी हमारी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता