"अगर पाकिस्तान ने शांति का रास्ता नहीं चुना तो सेना का प्रकोप झेलना पड़ेगा" — पीएम मोदी की चेतावनी

Updated on 2025-05-27T10:52:37+05:30

"अगर पाकिस्तान ने शांति का रास्ता नहीं चुना तो सेना का प्रकोप झेलना पड़ेगा" — पीएम मोदी की चेतावनी

"अगर पाकिस्तान ने शांति का रास्ता नहीं चुना तो सेना का प्रकोप झेलना पड़ेगा" — पीएम मोदी की चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के दौरे पर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान शांति का रास्ता नहीं अपनाता, तो उसे भारतीय सेना के प्रचंड प्रहार का सामना करना पड़ेगा।

यह बयान पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच से दिया। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई थी, जिसमें सेना ने पाकिस्तान अधिकृत इलाकों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

प्रधानमंत्री ने कहा,

"पाकिस्तान की जनता को खुद आगे आकर आतंकवाद के इस अभिशाप को खत्म करना होगा और शांतिपूर्ण जीवन का रास्ता चुनना होगा। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो भारत की सेना उन्हें छोड़ने वाली नहीं है। 

गुजरात में पीएम मोदी का यह दौरा न सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को और मजबूती देने वाला था, बल्कि घरेलू मोर्चे पर जनता को एक स्पष्ट संदेश भी था कि भारत अब हर आतंकी हरकत का सीधा और सटीक जवाब देगा।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद यह साफ हो गया है कि भारत अब रक्षात्मक नहीं, बल्कि आक्रामक रणनीति अपना रहा है और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।