WiFi अगर रातभर चालू रहता है तो जानिए इससे कितनी बिजली खर्च होती है और नुकसान

Updated on 2025-08-08T12:01:32+05:30

WiFi अगर रातभर चालू रहता है तो जानिए इससे कितनी बिजली खर्च होती है और नुकसान

WiFi अगर रातभर चालू रहता है तो जानिए इससे कितनी बिजली खर्च होती है और नुकसान

क्या आपको भी आदत है रातभर वाई-फाई चालू रखने की? जानिए क्या ये सही है या नहीं, इससे बिजली की कितनी बचत होती है, और क्या इसका असर आपके इंटरनेट या स्मार्ट डिवाइसेस पर पड़ता है।

राउटर कितनी बिजली खर्च करता है?

वाई-फाई राउटर बहुत कम बिजली खर्च करता है – आमतौर पर सिर्फ 5 से 20 वॉट। अगर आप इसे रात में 8 घंटे बंद कर भी दें, तो महीने में सिर्फ 2-3 यूनिट बिजली बचेगी, यानी ₹20-₹30 की बचत।

रात में राउटर बंद क्यों न करें?

  • राउटर पर असर: बार-बार बंद करने से उसकी परफॉर्मेंस और लाइफ पर असर पड़ सकता है।
  • जरूरी अपडेट मिस हो सकते हैं: इंटरनेट कंपनियां रात में जरूरी अपडेट भेजती हैं जो राउटर बंद होने पर नहीं मिलते।
  • स्मार्ट डिवाइसेस रुक सकते हैं: स्मार्ट कैमरा, स्पीकर या डोरबेल जैसे डिवाइस इंटरनेट से कट सकते हैं।
  • इंटरनेट स्लो हो सकता है: बार-बार ऑन-ऑफ करने से नेटवर्क कमजोर हो सकता है।

क्या करें?

  • एनर्जी सेविंग वाला नया राउटर खरीदें।
  • गेस्ट नेटवर्क बंद रखें जब जरूरत न हो।
  • रात में फालतू डिवाइसेस को वाई-फाई से हटाएं, जैसे टीवी, गेमिंग कंसोल आदि।