IMF ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान

Updated on 2025-07-30T12:11:22+05:30

IMF ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान

IMF ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाते हुए 2025 और 2026 के लिए 6.4% कर दिया है। इस बढ़ोतरी के साथ भारत एक बार फिर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करता दिख रहा है।

IMF ने कहा है कि अप्रैल में जारी अनुमान की तुलना में अब वैश्विक माहौल पहले से अधिक अनुकूल है, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। वैश्विक व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन से जुड़े जोखिम अपेक्षा से कम दिखाई दे रहे हैं, जिसका सीधा असर भारत की ग्रोथ संभावनाओं पर पड़ा है।

IMF की यह रिपोर्ट भारत की आर्थिक स्थिरता और विकास की गति को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देती है। सरकार की नीतियों, मजबूत घरेलू मांग और तकनीकी प्रगति को भी इस वृद्धि का मुख्य कारण माना जा रहा है।