Imran Khan News: 'इमरान खान भावुक, बहन से मिलकर मुनीर की ज्यादतियां बयान

Updated on 2025-12-03T13:50:55+05:30

Imran Khan News: 'इमरान खान भावुक, बहन से मिलकर मुनीर की ज्यादतियां बयान

Imran Khan News: 'इमरान खान भावुक, बहन से मिलकर मुनीर की ज्यादतियां बयान

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से रावलपिंडी की अडियाला जेल में 2 दिसंबर को उनकी बहन उजमा खान ने मुलाकात की. करीब 20–25 मिनट की इस मुलाकात में इमरान खान ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर और डीजी आईएसआई पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जेल में उनके साथ जानवरों से भी बुरा व्यवहार हो रहा है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

उजमा खान के मुताबिक, इमरान खान शारीरिक रूप से ठीक हैं, लेकिन मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं. पीटीआई ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि इमरान खान को 850 दिनों से बिना वजह हिरासत में रखा गया है और उन्हें परिवार व वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा।

इमरान खान ने दावा किया कि आसिम मुनीर मानसिक रूप से अस्थिर हैं और झूठे मामलों में उन्हें और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जेल भेजने के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि उन्हें एकांत कारावास में रखा गया है, कई दिनों तक बिजली नहीं दी गई और बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं।

इमरान खान ने आरोप लगाया कि आईएसआई उनकी जेल से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को नियंत्रित कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी आर्मी चीफ और डीजी आईएसआई की होगी.